एटा: मलावन क्षेत्र के गांव हाड़ई में बार-बार मेड़ तोड़ने का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई
Etah, Etah | Jun 30, 2026 एटा थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम हाड़ई में एक किसान ने अपनी खेत की मेड़ बार-बार तोड़े जाने और भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित ओमेन्द्र सिंह का आरोप है कि राजस्व टीम द्वारा कई बार पैमाइश और मेड़बंदी कराए जाने के बावजूद विपक्षी लगातार उनके खेत की मेड़ तोड़ रहे।