डुमरी: काला जादू के शक में रची गई थी हत्या की साजिश! सुकन्ती देवी हत्याकांड का खुलासा, चाचा-भतीजा निकले आरोपी
Dumri, Gumla | Jun 11, 2026 डुमरी थाना क्षेत्र के इरावल गांव में आठ जून को हुई सुकन्ती देवी हत्याकांड मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अनूप कुजूर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल दूसरे आरोपी अभिषेक कुजूर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम इरावल निवासी अनूप कुजूर को