साहिबगंज: मोती पहाड़ी गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर वृद्ध व्यक्ति हुआ घायल, सदर अस्पताल के चिकित्सक ने किया मृत घोषित
बोरियो थाना क्षेत्र के मोती पहाड़ी गांव में शुक्रवार को ताड़ के पेड़ पर से गिरकर एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ला गया तो ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजन वृद्ध के शव को लेकर अपने घर वापस लौट गए।