पेण्ड्रा: आमाडांड और बसंतपुर गांव में सफेद भालू दिखा, लोगों की लगी भीड़, एक व्यक्ति को भालू ने किया घायल
पेंड्रा के आमाडांड और बसंतपुर गांवों में उस समय दहशत फैल गई जब जंगल से भटककर एक सफेद भालू आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे भालू को गांव के मुख्य चौक और बस स्टैंड के पास घूमते देखा गया। इसी दौरान आमाडांड क्षेत्र के स्कूल के सामने रहने वाले कैलाश कुमार कासीपुरी पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।