छतरपुर नगर: छतरपुर: नाबालिग से गैंगरेप, नाबालिग को ले जाते 2 आरोपी सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल
छतरपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे बस स्टैंड इलाके से पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाते दो आरोपी CCTV में कैद हुए। मामले में कोतवाली पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पीड़िता का नाबालिग प्रेमी भी शामिल है। एसपी रजत सकलेचा ने आरोपियों पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया था।