सिवनी मालवा: डबल मर्डर का मुख्य आरोपी लोकेश कीर नयागांव के जंगल से गिरफ्तार, आरोपी पर था ₹20 हजार का इनाम
सिवनी मालवा अनुविभाग के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला में हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी लोकेश कीर को पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह 11 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को नयागांव के जंगल से पकड़ा गया। वह घटना के बाद से फरार था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जंगल में पुलिस को देखते ही लोकेश न