कालपी: चतेला मोड पर ऑटो की टक्कर से घायल हुए दो बाइक सवार युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Kalpi, Jalaun | Apr 30, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के ईदगाह निवासी मुन्ना खान ने 29 अप्रैल को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 13 अप्रैल को चतेला मोड पर ऑटो चालक धर्मेंद्र ने अपने ऑटो नंबर UP92AT4784 से मेरे पुत्र आमिर और खुर्शीद की बाइक में टक्कर मारकर दोनों को गंभीर घायल कर दिया था, इलाज के दौरान आमिर की मौत हो गई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुरुवार दोपहर 4:30 बजे जानकारी दी है।