पत्थलगांव: बटुराबहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, एक मवेशी की हुई मौत
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बटुराबहार गांव में शुक्रवार की शाम 5 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक मवेशी की भी मौत हो गई। घायल युवक की पहचान निर्मल कंडरा के रूप में हुई है। घायल के भाई नरसिंह कंडरा ने बताया कि बारिश के दौरान निर्मल घर में मौजूद था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो ग