सासाराम: सासाराम में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा
सासाराम में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा सासाराम में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक एवं न्यायिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को न्यायिक पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।