जहानाबाद: जहानाबाद में ट्रांसपोर्ट ट्रक में भीषण आग, शोरूम में घुसने से पहले होंडा की 40 नई गाड़ियां जलकर राख
जहानाबाद में नूतन होंडा शोरूम के पास खड़े ट्रांसपोर्ट ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसमें करीब 40 नई होंडा गाड़ियां जलकर राख हो गईं। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों का नुकसान हुआ। आग लगते ही चालक फरार हो गया।