लोहरदगा: लोहरदगा कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 214 मरीजों का मुफ्त इलाज, विश्व नर्स दिवस पर एएनएम सम्मानित
विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित लोहरदगा कल्याण अस्पताल, हेसल बसारडीह में मंगलवार दोपहर 1 बजे मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। विश्व नर्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में लोहरदगा और रांची से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में कुल 214 मरीजों का निशुल्क इलाज एवं स्वास्थ्य परामर्श किया गया।