कुण्डम थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलसानी के बाजपेई बेयर हाउस धान खरीदी केंद्र से बीते दिनो 45 कट्टी धान अचानक कही गायब हो गई, जिसके बाद इसकी जानकारी कुण्डम पुलिस को दी गई, इस बीच बेयर हाउस में काम करने वाले एक व्यक्ति ने एक संदिग्ध को भी पकड़ा था, जिसका वीडियो भी सामने आया था, कुण्डम पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है