पोहरी: परिच्छा में पाल-बघेल समाज की अंतिम बैठक संपन्न, 20 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन में 30 जोड़ों का होगा विवाह
Pohri, Shivpuri | Apr 12, 2026 पोहरी क्षेत्र के ग्राम परिच्छा में हुनमान मंदिर पर पाल-बघेल समाज की रविवार दोपहर 3 बजे विवाह सम्मलेन को लेकर अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी 20 अप्रेल को सामूहिक विवाह सम्मलेन को लेकर रूपरेखा तय की गई है। जहाँ सम्मलेन का आयोजन झिरी रोड परिच्छा क्रेशर के पास होगा। पाल-बघेल समाज के अध्यक्ष प्रभुराम बघेल व पंजीयनकर्ता दीवान सिंह बघेल ने जानकारी दी है।