हज़ारीबाग: प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने सभी विभागीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई
15वें मतदाता दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने आयुक्त कार्यालय परिसर में अपने सभी विभागीय पदाधिकारियों व कर्मियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। आयुक्त ने उपस्थित लोगों को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की शपथ दिलाई |