कामां: कामां में ब्रज परिक्रमा मार्ग पर बिरयानी बिक्री का आरोप, गौ सेवकों में नाराजगी
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के लुहेसर क्षेत्र में बिरयानी बेचने का मामला सामने आने पर गौ सेवकों ने नाराजगी जताई है। गौ सेवक रामबीर गुर्जर ने आरोप लगाया कि परिक्रमा मार्ग से लगातार श्रद्धालु गुजर रहे हैं, वहीं एक व्यक्ति खुलेआम बिरयानी बेच रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। बुधवार सुबह 8 बजे के करीब का है मामला। वीडियो वायरल।