डलमऊ: मिशन शक्ति अभियान के तहत शांति मनोहर इंटर कॉलेज डलमऊ में बालिकाओं को जागरूक किया गया
शनिवार को समय लगभग 5:00 बजे डलमऊ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत शांति मनोहर इंटर कॉलेज डलमऊ में बालिकाओं को 1090, 112, 102, 108, 1930 सहित विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई और मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर आरक्षी करिश्मा यादव, अंकिता कुशवाहा, तन्वी सिंह मौजूद रहे।