चंदिया: महानदी फॉरेस्ट बैरियर के पास अवैध कोयला परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक जब्त
Chandia, Umaria | May 29, 2026 खनिज अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, सहायक खनिज अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा और प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो की टीम ने जांच के दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 18 जेडडी 6011 को रोका। जांच में वाहन में खनिज कोयला का अवैध परिवहन पाया गया।कार्रवाई के दौरान ट्रक को जब्त कर चंदिया थाना में अभिरक्षा में रखा गया है।