भरतपुर: बजरंग दल ने गायों के शवों का नियमानुसार अंतिम संस्कार करने की की मांग
भरतपुर में बजरंग दल का आरोप है कि मृत गोवंश के शवों का अंतिम संस्कार नियमानुसार नहीं किया जा रहा। बल्कि इकरन स्थित गौशाला में शवों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। जिसको लेकर आज बजरंगदल ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। साथ ही मांग करते हुए कहा- अगर गोवंश के शवों से इस तरह से खिलवाड़ हुआ तो, बजरंग दल 3 दिन बाद नगर निगम के सामने धरना प्रदर्शन करेगा।