बेल्थरा रोड: जमुआंव में तेज रफ्तार टेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरे साथी की हालत गंभीर
उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात टेलर की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय सन्नी कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी उपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल उपेंद्र का मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।