बिसौली: बिसौली कोतवाली प्रभारी ने कार्यभार संभालने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंकों का दौरा किया
Bisauli, Budaun | Apr 17, 2025 बिसौली कोतवाली प्रभारी हरेंद्र सिंह ने जल्द ही कार्यभार संभाला है और लगातार कोतवाली प्रभारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज गुरुवार को 2:00 बजे करीब कोतवाली प्रभारी हरेंद्र सिंह बिसौली नगर की सभी बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया।