तारानगर: सोमासी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर किसान पर 6 आरोपियों ने कुल्हाड़ी, लाठी व सरियों से जानलेवा हमला किया
चूरू जिले के भालेरी थानान्तर्गत सोमासी गांव के एक खेत में रविवार को खेत के रास्ते के विवाद को लेकर 06 आरोपियों द्वारा कुल्हाड़ी, लाठी व सरियों से मारपीट कर जानलेवा हमला करने के आरोप का मामला सामने आया है। वहीं जानलेवा हमले के आरोप की घटना में अपने खेत में कार्य कर रहे 40 वर्षीय बंशीधर स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चूरू रेफर कर दिया गया।