मौदहा: मंडी समिति मौदहा में तीन माह बाद भी दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, आवेदकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मंडी समिति मौदहा में किसानों के लिए प्रस्तावित दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया लंबित होने से आवेदकों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कार्यवाही की मांग की। आवेदकों ने बताया कि मंडी समिति परिसर में किसान बाजार की दुकानों के आवंटन हेतु मार्च माह में नीलामी की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसका