देवघर: स्मार्ट बाजार के पास बेहोश मिले व्यक्ति को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया
स्मार्ट बाजार के समीप गुरुवार के दोपहर 2:00 बजे एक बेहोशी की हालत में पड़े हुए व्यक्ति की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उस व्यक्ति को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज जारी है व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकती है फिलहाल आसपास के लोगों से अज्ञात घायल व्यक्ति की पहचान को लेकर पूछताछ जारी हैं।