बकानी: रटलाई क्षेत्र के रिझोन गाँव के खेत माल के कुएं से मिला लापता युवक का शव, आज जिला अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
रिझोन गाँव के खेत माल के कुएं से कल देर शाम लापता युवक का शव मिला । रटलाई थाना अधिकारी लोकेश मीणा ने आज सोमवार को सुबह 8 बजे बताया कि जिला अस्पताल में युवक के शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।युवक शिवलाल लोधा निवासी झितापुरा के परिजनों ने 3 दिन पहले रटलाई थाने में आकर युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।रिझोन गाँव के कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई।