लोहरदगा: डाँडू करम टोली गांव में एक महिला को सांप ने काटा, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के डाँडू करम टोली गांव में एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के डाँडू करम टोली निवासी सहदेव लोहरा की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी अपने खेत में सब्जी तोड़ रही थी।