लोहरदगा: सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय प्रांगण मे 113 वां सप्ताह निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन
रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ एवं डॉ कुमुद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किए,और सभी ने भारत माता की जय आदि का जयकारा लगाते हुए नमन किए,इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ,48 लोगों ने अपना स्वास्थ्य का जांच करवा कर लाभान्वित हुए!