कोंडागांव: ग्राम चेमा में आयोजित शिविर में गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार हुआ
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार बुधवार को कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चेमा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं के साथ-साथ पोषण आहार का प्रदर्शन किया।