ऊना: पुलिस विभाग ऊना से उप-निरीक्षक शिव प्रकाश 37 वर्ष की सेवाएं देने के बाद 31 जनवरी को हुए सेवानिवृत।
पुलिस लाईन ऊना में बुधवार 31 जनवरी को पुलिस विभाग के उप-निरीक्षक शिव प्रकाश की सेवानिवृति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। हिमाचल पुलिस से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव कुमार भाटिया द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल व सेहतमंद भविष्य की कामना की। उप निरीक्षक शिव प्रकाश द्वारा पुलिस विभाग में कुल 37 वर्ष सेवाएं दी गईं।