पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया समाहरणालय परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी की कोशिश करते पकड़ा गया युवक, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया गया
Purnea East, Purnia | Apr 6, 2026
पूर्णिया समाहरणालय परिसर में सोमवार को दोपहर के लगभग 1:00 बजे एक युवक बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।जानकारी के अनुसार, समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय परिसर के पास एक युवक मास्टर चाभी की मदद से खड़ी बाइक को स्टार्ट कर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बाइक मालिक की नजर उस पर पड गई। लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया