धमतरी: गंगरेल बांध के अंतिम छोर ओनाकोना में पिकनिक मनाने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के ग्राम माहका कला निवासी नीरज मंडावी 3 जुलाई को अपने आठ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गंगरेल डुबान के किनारे ओना कोना आया हुआ था। जहां नीरज और उसके दोस्त बांध में नहा कर निकले। तभी नीरज को अचानक हिचकी आय और वह बेहोश होकर गिर गया। जिसे इलाज के लिए तत्काल धमतरी जिला अस्पताल लाया गया।