करछना: नैनी स्थित सुआट्स में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन कार्यशाला का समापन हुआ
करछना तहसील क्षेत्र के नैनी स्थित सुआट्स में आयोजित एवं उपकार लखनऊ द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय मधुमक्खी पालन कार्यशाला का बृहस्पतिवार को सकुशल संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन चार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। जिसमें डॉक्टर उषा यादव सुआट्स ने उत्तर प्रदेश में मधुमक्खी पालन का वर्तमान पर दृश्य संभावनाएं और महत्व पर व्याख्यान दिया।