दरभा: 29 जून को चंदन जात्रा पर होगा भगवान जगन्नाथ का महाभिषेक, गोंचा महापर्व का होगा आगाज
Darbha, Bastar | Jun 28, 2026 बस्तर के ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध गोंचा महापर्व का प्रथम धार्मिक अनुष्ठान देव स्नान पूर्णिमा यानि चंदन जात्रा के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। चंदन जात्रा का आयोजन सोमवार 29 जून 2026 को जगदलपुर में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के संपूर्ण किया जाएगा। इस पावन अनुष्ठान के साथ गोंचा महापर्व की विधिवत शुरुआत होगी।