जैतहरी: पीड़ित महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत मदद की मांग
तहसील जैतहरी के ग्राम धनगवां निवासी श्रीमती रीता सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) के प्रावधानों के अंतर्गत सहायता राशि दिलाए जाने की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि उनकी परिस्थितियों को देखते हुए नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।