सौसर: ग्राम भूमा की नदी में फैले करंट से मछुआरे की मौत मछली पकड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ग्राम भूमा की नदी में फैले करंट से मछुआरे की मौत मछली पकड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सौसर तहसील के मोहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भूमा में सोमवार सुबह 10 बजे मछुआरे की करंट लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है के नदी में अवैध रूप से बिजली का करंट फैलाया गया था, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही जान चली गई।