सांगानेर: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में डिप्टी CM दिया कुमारी ने युवा संवाद कार्यक्रम में की शिरकत, नारी शक्ति पर दी प्रतिक्रिया
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। विकसित भारत के लिए आयोजित कार्यक्रम में दिया कुमारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए अपने संबोधन मे कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत की संसद में पास होने वाला है। इसके लिए मै एक नारी होने के नाते पीएम का आभार व्यक्त करती हूं।