इटखोरी: प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने किया बालक-बालिका गृह का निरीक्षण
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने शनिवार को पकरिया स्थित मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना के तहत संचालित बालिका गृह और बालक गृह का निरीक्षण किया। बालिका गृह में आयुक्त ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति देखी। इसके बाद आश्रय गृह की बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, जरूरतें और दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।