गुमला: सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप: दस्त की जगह दी कैल्सियम की दवा, एक्सपायरी दवा देने का भी दावा
Gumla, Gumla | Jun 22, 2026 सदर अस्पताल में दवा वितरण को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। गुमला प्रखंड के करौंदी हंसलता निवासी लक्ष्मी साहू के 14 वर्षीय पुत्र ऋतिक साहू को दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवा के बजाय अस्पताल दवा केंद्र से दस्त की दवा की जगह कैल्सियम की दवा दे दी गई।