भोरे: कावे गांव में सांप के काटने से युवक की हालत गंभीर, ग्रामीण चंदा जुटाकर गोरखपुर में करा रहे इलाज
भोरे प्रखंड के जगतौली पंचायत के कावे गांव में सांप के काटने से एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। युवक की स्थिति काफी दयनीय होने के कारण परिवार इलाज कराने में असमर्थ था। जिसके बाद ग्रामीण एकजुटता दिखाते हुए चंदा जुटाकर युवक का इलाज गोरखपुर में करा रहे हैं। युवक अभी भी आईसीयू में भर्ती है तथा जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।