कामडारा: सुरसांग में जंगली हाथी का तांडव, ग्रामीण का मकान तोड़ा, चावल खाकर सामान किया बर्बाद
Kamdara, Gumla | May 15, 2026 कामडारा प्रखंड के रेड़वा पंचायत अंतर्गत सुरसांग गांव में बीती गुरुवार की रात एक जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचाया। हाथी भटकते हुए गांव में घुस गया और ग्रामीण अंकित मुंडा के कच्चे मकान पर हमला कर दिया। हाथी ने घर के दो कमरों को तोड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे दो बोरा चावल खाकर बर्बाद कर दिया। घर के बर्तन व अन्य जरूरी सामान भी दबकर नष्ट हो गए।