श्रीडूंगरगढ़: भवन विवाद के बीच निजी मकान में शुरू हुई स्कूल की कक्षाएं, सांसद सावे केंद्र पहुंचकर ग्रामीणों ने रखी अपनी मांग
धनेरू स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुरलाई तलाई की कक्षाएं अब गांव के दरामाराम पन्नाराम खामीवाद के मकान में संचालित की जा रही हैं। जर्जर स्कूल भवन के कारण शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को 8 किलोमीटर दूर दूसरे सरकारी स्कूल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था, जिसका ग्रामीणों और अभिभावकों ने विरोध किया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर निजी मकान में कक्षाएं शुरू कर