महसी: बग्गर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्गर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष हरदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच की जा रही है।