शंभूगंज: R.A कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
शंभूगंज प्रखंड के आरए कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मंगलवार से शुरू हो गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सहित भाजपा के वरीय नेताओं ने मंगलवार की दोपहर बाद करीब 12:30 बजे दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण महाअभियान में शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।