धनौरा: गजरौला के गांव शहबाजपुर डोर में भाकियू संयुक्त मोर्चा के चिंतन शिविर में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई
भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा गजरौला के बसेली शहवाजपुर डोर में एक चिंतन शिविर का आयोजन किया गया चिंतन शिविर में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी का बसेली के किसानों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। चिंतन शिविर के आयोजन पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंश चौधरी ने कहा कि आज पूरा सिस्टम किसान के विरोध में खड़ा नजर आ रहा है।