झौथरी: दलालों के साथ मिलकर पिता ने नाबालिग बेटी को 4 जगह बेचा व किया रेप, चौरासी पुलिस ने आरोपी पिता व दलाल को किया गिरफ्तार
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग को बेटी को चार जगह बेचने व उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है | चौरासी थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी को देह व्यापार में धकेलने वाले पिता ओर दलाल को गिरफ्तार किया हैं। कलयुगी पिता ने पूछताछ में बताया कि बेटी को चार जगह बेचकर उसने मोटी रकम ली है।