सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे छतरपुर के एसपी कार्यालय में एक युवक ने अपनी नस काटकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस युवक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार जारी है। युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पूरा परिवार पुलिस की प्रताड़ना से परेशान है।