बरौली: माधोपुर थाना की पुलिस ने युवती के चोरी हुए मोबाइल को किया बरामद, थाना बुलाकर युवती को फोन सौंपा।
बरौली प्रखंड के माधोपुर थाने की पुलिस ने एक युवती के गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के बाद गुरुवार को उसे माधोपुर थाना बुलाकर सौंप दिया। माधोपुर थाना प्रभारी विनीत विनायक ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर युवती को सौंप दिया गया।