बरौली: सलोना गांव में करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बरौली थाना क्षेत्र के सलोना गांव में मंगलवार को एक घर में कार्य करने के दौरान महिला को बिजली का करंट लग गया। वहीं बिजली का करंट लगने से अचेत हुई महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला रेणु देवी का इलाज किया जा रहा है।