बरौली: बरौली गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक हुए जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
बरौली थाना क्षेत्र के बरौली गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए बरौली पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।