बरौली: सरेया नरेंद्र पंचायत में लोगों के बीच किया गया डस्टबिन का वितरण, कचरा रखने में लोगों को मिलेगी राहत।
बरौली प्रखंड के सरेया नरेंद्र पंचायत में गुरुवार को लोगों के बीच मुखिया प्रतिनिधि रवि कुमार यादव ने पंचायत के लोगों को पंचायत भवन पर बुलाकर उनके बीच डस्टबिन का वितरण किया। उन्होंने बताया कि लोग अब कचरा डस्टबिन में रखेंगे। जिसे कमी डोर टू डोर जाकर उठाने का कार्य करेंगे।