सिवनी: सिमरिया मंडी में किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं लग रही बोली
Seoni, Seoni | May 5, 2026 सिमरिया मंडी प्रांगण में आज किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन व्यवस्था की कमी के चलते किसान सुबह से अपनी फसल लेकर बोली लगने का इंतजार करते नजर आए.किसानों का कहना है कि वे तड़के से ही मंडी पहुंच गए, लेकिन कई घंटों बाद भी उनकी उपज की बोली शुरू नहीं हो सकी। इस दौरान मंडी में अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए और किसानों में नाराजगी साफ देखी गई।